कटिहार: जवाहर नवोदय विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन, छात्र-छात्राओं के बीच हुई प्रतियोगिता
कटिहार वन विभाग की ओर से वन महोत्सव का आयोजन बुधवार की दोपहर 12 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।