गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर चेकपोस्ट से 10 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे थे और शराब के नशे में थे। गिरफ्तार सभी लोगों को उत्पाद विभाग ने न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज शनिवार को शाम 7:30 बजे दी गई।