पट्टी: नेवादा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम की जान ली, घर के सामने खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा
रमईपुर नेवादा निवासी विजय शंकर पटेल का मासूम पुत्र अर्पित पटेल 4 वर्ष सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव की सड़क से गुजर रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल बच्चे को आनन-फानन में