बांदा: बहोरवा पुरवा के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Jan 29, 2026 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरवा पुरवा के पास बाइक की टक्कर लगने की वजह से पैदल जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों नें घायल महिला को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरवा पुरवा गांव की निवासी है।