जबलपुर: जबलपुर में 1 और 2 अप्रैल को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी हवा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के जबलपुर में ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है। 1 और 2 अप्रैल को जबलपुर के पूर्वी हिस्से यानी में बारिश हो सकती है। कई इलाकों में ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।