मंदसौर: कृषि उपज मंडी में दशहरा पर्व के अवकाश से पहले सोयाबीन की हुई जोरदार आवक, 6 हजार से ज्यादा बोरियों की हुई नीलामी
मंदसौर कृषि उपज मंडी में दशहरा पर्व के अवकाश से पहले सोयाबीन की जोरदार आवक होने लगी है। बीते दो दिनों में ही 6 हजार से ज्यादा बोरियों की नीलामी की गई। किसानों के अनुसार नई आवक में इन दिनों तेजी है। वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रों में सोयाबीन फसल कटाई के बाद उपज को निकालने का काम भी पूरा हो गया है।