कायमगंज कोतवाली के गांव मईहादीदपुर निवासी 38 वर्षीय रामबरन गांव में ही एक दुकान पर आए मौरंग के ट्राला से मौरंग उतार रहा था। तभी मजदूर रामबरन 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी लाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।