मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आगर के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में बुधवार शाम 6 बजे से विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बाबा बैजनाथ के संपूर्ण गर्भगृह को पतंगों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।