बम्हनी पुलिस ने धारा 307 के मामले में फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को आज बुधवार की रात 9 बजे ककैया से गिरफ्तार किया है। शहडोल-उमरिया (नरोजाबाद) निवासी यह आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते कट्टा लहराकर दहशत फैला रहा था। पुलिस को देख आरोपी ने कार से भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने के दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।