हम आपको बता दें कि आज दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे अंबिकापुर शहर के संजय पार्क रोड स्थित मयूरी ई-रिक्शा शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने से शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।