विकासनगर: सहसपुर में बहुउद्देश्यीय शिविर में सभी शिकायतों का किया गया निस्तारण
बुधवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर बुधवार को सहसपुर में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही 557 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सहसपुर में शिविर में आई सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।