राजसमंद: देसूरी की नाल घाट क्षेत्र में सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार ने दी डीपीआर बनाने की मंजूरी
राजसमन्द सांसद के प्रयास लाए रंग, देसूरी की नाल घाट क्षेत्र में सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार ने की कार्रवाई। राजसमन्द जिले में देसूरी की नाल घाट क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के संबंध में महिमा कुमारी द्वारा उठाए गए मुद्दे पर सरकार ने कार्रवाई की है। वर्तमान में इस मार्ग पर राज्य सरकार का बीओटी प्रोजेक्ट चल रहा है।