हजारीबाग के ज्ञानी बाबू कॉलोनी में पहली बार रंगपंचमी का भव्य आयोजन हुआ। महापौर अरविंद कुमार राणा और संयोजक प्रशांत कुमार ने श्रीकृष्ण-राधा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल उत्सवमय हो गया। आयोजकों ने इसे हर वर्ष और भव्य रूप में मनाने की बात कही।