पूर्वी चम्पारण जिले में दिव्यांग जनों को सशक्त करने तथा आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिले के 27 प्रखंडों में 28 फ़रवरी 2024 से 2 मार्च 2024 तक 11 बजे दिन से 4 बजे शाम तक कैम्प लगाकर यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे। ज्ञात हो कि इस जिले में प्रमाणित दिव्यांग जनों की संख्या 48817 है।