लंभुआ: 181 फीट की कांवड़ यात्रा ने लंभुआ में तोड़ा पिछली बार का रिकॉर्ड, धोपाप धाम में गोमती नदी से जल लेकर निकले कांवड़िये
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में सावन मास के अंतिम सोमवार यानि आज 181 फीट की तिरंगा कावड़ यात्रा निकालकर कांवड़ियों ने पिछले बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार की सुबह ही धोपाप धाम में स्थित गोमती नदी से जल लेकर नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए देर शाम करीब 5.30 बजे बाबा जनवारी नाथ धाम पहुंचे और वहां पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए