होली पर्व के अवसर पर बुधवार को ग्राम चारखेड़ा स्थित मनरंग स्वामी आश्रम पर किराना व्यापारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार दोपहर 12 बजे से शाम करीब 5 बजे तक चले होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओ तथा गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया।