गोपालगंज: इंदरवा साकिर गांव में कर्ज दिए पैसा मांगने पर पड़ोसियों ने दंपति को पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा साकिर गांव में कर्ज दिए गए पैसे को मांगने गए दंपति पर पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना के बाद जख्मी दंपति को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं बुधवार को पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।