महाराजगंज से मक्का शरीफ के लिए पैदल यात्रा पर निकले अहमद रज़ा का जसवंतनगर हाइवे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अहमद रज़ा करीब 50 दिन पूर्व अपनी आस्था और संकल्प के साथ इस पवित्र यात्रा पर निकले हैं। जसवंतनगर में सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद जहीर कुरैशी, मुसीबुद्दीन फारूकी उर्फ बच्चू और अनुराग गुप्ता रहे।