रविवार की दोपहर लगभग 02 बजे नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। वहीं साफ सफाई सहित स्वास्थ्य केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उपस्थित सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ सिंह को कई आवश्यक बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।