जगाधरी: नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों ने मामा-भांजे से लाखों ठगे, पटेल नगर के व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों ने मामा भांजे से चार लाख 42 हजार ऐंठ लिए, लेकिन उनकी नौकरी नहीं लगवाई । पटेल नगर के रहने वाले विकास की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज । आरोप खजुरी निवासी संदीप, उसकी पत्नी, बेटे व भांजे पर लगा है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है