चकिया क्षेत्र के बयापुर मे आज शनिवार दोपहर 01 बजे संत रविदास राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज मे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे चकिया विधायक कैलाश खरवार शामिल हुये। वही इस अवसर पर विधायक द्वारा छात्र छात्राओ को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों समेत सैकड़ो की संख्या मे छात्र छात्राओं समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।