पटना ग्रामीण: सांसद पप्पू यादव ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात, BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बात की
पटना में बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सोमवार की सुबह 11:30 बजे राजभवन पहुंचे, जहां पप्पू यादव ने छात्रों की मांग को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल को छात्रों के मांग के समर्थन में 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा।