अमरोहा: डिडौली के कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड में बांटी रजाई, लोगों ने दी दुआएं
Amroha, Amroha | Jan 2, 2025 इन दोनों अमरोहा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड में लोगों का जीना बेहाल हो गया है लोग ठंड से बचने के लिए अलग-अलग साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे डिंडोली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में ग्रस्त कर रहे थे इसी दौरान उन्हें कई बुजुर्ग महिला व पुरुष कडाके की ठंड में परेशान दिखाई दिए।