जहानाबाद: पूरे बिहार में भाजपा को 40 में से आएगी पूरी 40 सीट, मोदी संग बिहार के गाने के शुभारंभ पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय ने कहा
शुक्रवार को जहानाबाद में मोदी संग बिहार गाने को लॉन्च किया गया। इस लॉन्च के दौरान जहानाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने मीडिया कर्मियों को संबोधित भी किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार पूरे बिहार में 40 में से 40 सीट भाजपा की खाते में जाएगी और पुनः एक बार हमारे आदरणीय मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे ।