बांसवाड़ा: वीड़ा पाड़ा गांव में चलते हुए ऑटो से गिरी 7 माह से गर्भवती महिला, सिर और पैर पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
वीड़ा पाड़ा गांव में रविवार शाम 4:30 बजे चलते हुए ऑटो से 7 माह से गर्भवती महिला गिरी सिर और पैर पर लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और गर्भवती महिला को उपचार के लिए रविवार शाम 6:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि मनीषा पत्नी गौतम निवासी बारी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।