कन्नौज: नसरापुर स्थित सपा कार्यालय पर चोरी के आरोप के बाद युवक की पिटाई, किया पुलिस के हवाले।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक युवक की पिटाई कर दी। युवक पर कार्यकर्ताओं की जेब काटने के प्रयास का गंभीर आरोप लगा। आरोपी युवक को मौके पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया गया । मंगलवार को राजनीतिक जनसभा होने के कारण कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ कार्यालय पर थी। चोरी के फिराक में घूम रहे युवक को पकड़कर उसकी पिटाई भी की गई ।