बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रामनवमी शोभायात्रा का फीता काटकर किया शुभारंभ
Budaun, Budaun | Mar 26, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में गुरुवार 6 बजे के आसपास श्री कामधेनु गोशाला कमेटी के तत्वावधान में रामनवमी की शोभायात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बैंडबाजों की धूम के साथ शुरू हुई शोभायात्रा बाजार के मुख्य मार्गो से निकाली गई। शोभायात्रा में कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। रामभक्त भी कलाकारों के साथ झूम उठे।