सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे साइबर ठगो कें खिलाफ धड़पकड़ अभियान को लेकर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर गांव बंधवास रोड से कार्यवाही करते हुए आरोपी शाहनवाज पुत्र अयूब जाति मेव निवासी भुरूवास को नियमानुसार गिरफ्तार किया।वही पुलिस ने कब्जे से सायबर ठगी में प्रयुक्त की जाने वाली फर्जी सिम को बरामद किया।