लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में आयोजित होली मिलन समारोह से पहले एक अलग ही घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। भाजपा विधायक अमन गिरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए गोला गोकर्णनाथ के सदर चौराहे पर समर्थकों द्वारा बड़ी होर्डिंग लगाई गई थी।