झंडापुर इलाके की रहनेवाली अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही जयरामपुर गांव निवासी आरोपी सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। 10 मार्च को युवती की मां ने शादी की नीयत से बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। झंडापुर थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार को युवती की मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा