पचपदरा: जसोल पुलिस टीम ने 7 जुआरियों को बिठूजा गांव की सरहद से किया गिरफ्तार
जसोल पुलिस थाना अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देकर बताया कि पुलिस टीम ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों को बिठुजा गांव के CETP प्लांट के पास से गिरफ्तार किया है। ये जुआरी जुआ खेल रहे थे ।इनसे जुआ सामग्री तथा 21204 रुपए की नकदी भी बरामद की है। थाना अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा।