पटना ग्रामीण: अंजू देवी बनीं पटना जिला परिषद की अध्यक्ष, पटना डीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र
जिला समाहरणालय में बुधवार को पटना जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान अंजू देवी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। इस बार दो उम्मीदवार अंजू देवी और रेहाना प्रवीण के बीच मुकाबला था। अंजू देवी को 33 वोट मिले हैं। वहीं, रेहाना को 5 मत प्राप्त हुए। एक वोट इन वैलिड रहा। तीन सदस्य अनुपस्थित रहे और दो ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।