मुरादाबाद: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर धर्मपरिवर्तन का दबाव, 20 लाख रुपये का लालच देकर परिवार सहित धर्मपरिवर्तन कराने का दबाव
थाना मझौला क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बना कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में दूसरे समुदाय के युवक सहित कुल 6 लोगो के खिलाफ गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य 4 अभी फरार चल रहे है। ज़ुबैर पर 20 लाख रुपये देने का लालच देकर धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाया है।