टिकारी प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार दोपहर अधिकारियों की उपस्थिति में बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रखंड को बाल विवाह मुक्त प्रखंड बनाने का संकल्प सभी के द्वारा लिया गया। BDO योगेंद्र पासवान, BEO डॉअभय रमन के अलावा सेंटर डायरेक्ट संस्था के कर्मियों ने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यवसाय व बाल दुर्व्यवहार रोकने हेतु जरूरी रणनीति बनाई।