पूरनपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद गोकुल प्रसाद मौर्य का सेहरामऊ से पीलीभीत तक भव्य स्वागत
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के पहली बार पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वह लखनऊ से पीलीभीत जनपद की सीमा सेहरामऊ थाना क्षेत्र में पहुंचे, वहां पहले से मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।