सारठ: ठाढ़ी में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी के बयान पर पूर्व मुखिया व भाई पर हत्या का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
ठाढ़ी निवासी मोहन पंडित की संदिग्ध मौत पर पत्नी रीना देवी ने मंगलवार शाम 4 बजे ठाढ़ी के पूर्व मुखिया दिलीप भोक्ता व उनके भाई पर हत्या का मामला दर्ज कराया है व दर्ज मामले में पूर्व में भी मृतक की पत्नी के साथ दिलीप भोक्ता द्वारा जबरदस्ती करने को लेकर मधुपुर कोर्ट में चल रहे केस को उठाने नहीं तो, अंजाम बुरा होने की धमकी देने का उल्लेख है। पुलिस जांच कर रही है।