आरा: गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव में पोखरा में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद हुआ
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2025 जिले के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव मे पोखरा में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव थाना क्षेत्र के कायमनगर ब्रह्म बाबा स्थान स्थित पोखरा से गुरुवार की सुबह बरामद हुआ। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा चकिया टोला निवासी कुंदन राम का 23 वर्षीय पुत्र राहुल पासवान है एवं वह मज