हौज खास: दिल्ली के सभी संकटों के पीछे बीजेपी द्वारा दिल्ली को बर्बाद करने के लिए लगाए गए एलजी होते हैं : मंत्री सौरभ भारद्वाज
आज प्रेस वार्ता करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा दिल्ली के सभी संकटों के पीछे बीजेपी द्वारा दिल्ली को बर्बाद करने के लिए लगाए गए एलजी होते हैं, आशा किरण शेल्टर होम के अंदर 14 लोगों की दुखद मौत हुई थी। यहां डॉक्टरों और स्टाफ़ की भारी कमी थी, जिस वजह से यह मौत हुईं।