मनावर से बावनगजा की ओर मुनि प्रभात सागरजी का विहार।मनावर में दिगंबर जैन महातीर्थ पुष्पगिरी के प्रणेता आचार्य पुष्पदंत सागरजी एवं आचार्य प्रसन्न ऋषिजी महाराज के शिष्य मुनि प्रभात सागरजी महाराज ने गुरुवार दोपहर 2 बजे मनावर से जैन महातीर्थ बावनगजा की ओर विहार किया। इस दौरान समाजजनों ने बैंड-बाजे के साथ नगर के बाहर तक विदाई दी।