बुलंदशहर: फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कर ₹4 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार
धर्मपाल सिंह राज्य कर अधिकारी बुलन्दशहर ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि समीक्षा करने पर पाया गया कि रजिस्ट्रड फर्म सर्व श्री टीएस एन्टर प्राइजेज द्वारा 4 करोड़ की जीएसटी चोरी की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, उक्त मामले में गिरफ्तारी की गई, जानकारी बुधवार दोपहर 11:57 पर दी गई।