रामपुर: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सिविल लाइन थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Oct 28, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, और आवासों की साफ-सफाई व रखरखाव का जायजा लिया। इस दौरान, अपराध और अन्य रजिस्टरों की प्रविष्टियों को जांचा गया और मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।