बस्तर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें रंग-गुलाल खेलकर जमकर नाच-गान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं शामिल हुईं। एक-दूसरे को होली का रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं और जमकर डांस कर बधाई दी गई।