राजसमंद: जनजाति विकास मंत्री ने राजसमंद के राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया, छात्राओं से जानी समस्याएं
जनजाति विकास मंत्री ने राजसमंद के राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्राओं से जानी समस्याएं। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराडी ने चंद्रदीप कॉलोनी स्थित राजकीय जनजाति बालिका महाविद्यालय छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।