गुना नगर: ग्राम करोद में दर्दनाक हादसा, युवा किसान पर गिरा बिजली का तार, गांव में मातम
कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम करोद में 30 वर्षीय किसान राजकुमार यादव की करंट लगने से मौत हो गई। वह 25 मार्च शाम 7 बजे मूंग की फसल में पानी देने के लिए मोटर चालू कर रहा था, तभी स्पार्किंग के बाद बिजली का तार टूटकर उसके सिर पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह तीन बच्चों का पिता और परिवार का इकलौता सहारा था, गांव में मातम पसरा है।