सिकंदरा: पैलावर गांव के सामने तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, सवारियां उतारते समय हुआ हादसा
राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे