झांसी: नगर निगम ने जीवन शाह चौराहे से इलाइट चौराहे तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
Jhansi, Jhansi | May 30, 2025 झाँसी में सड़क किनारे बनी नालियों पर दुकानदारो ने अतिक्रमण कर रखा था, जिसके चलते सड़क पर जल भराब की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। कई बार नगर निगम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाए जाने की हिदायत दी लेकिन वह नहीं मानें। शुक्रवार को अतिक्रमण प्रभारी प्रदीप अग्निहोत्री के नेतृत्व में नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर जीवनशाह तिराहे पर पहुचे, जहां अतिक्रमण हटाया गया।