रिटायर्ड सूबेदार के सूने घर में 45 मिनट में बड़ी चोरी, 45 लाख का सोना-चांदी और कैश लेकर फरार गवालियर में चोरों ने सेना से रिटायर्ड सूबेदार के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शताब्दीपुरम फेस-2 में स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 321 ग्राम सोना, एक किलो चांदी और 3 लाख 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।