फिरोज़ाबाद: थाना पचोखरा पर पंजीकृत अभियोग पॉक्सो व एससी, एसटी एक्ट में एक अभियुक्त को दबरई कोर्ट में मिला आजीवन कारावास
डीएम, एसएसपी के संयुक्त निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, फिरोजाबाद द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना पचोखरा पर पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त रामू पुत्र दुर्गपाल निवासी सरपंच नगर आर्डिनेंस फैक्ट्री थाना टूण्डला को विशेष माननीय न्यायालय पोक्सो अधिनियम (कोर्ट संख्या-03) द्वारा दोषी पाते हुए आजीवन कारावास संग 60 हजार जुर्माना लगाया।