कलान: परशुराम पुरी जलालाबाद में रामलीला में रावण ने विभीषण को लात मारकर लंका से निकाला
जलालाबाद परशुरामपुरी रामलीला कमेटी के नेतृत्व में लगातार चल रहे राम लीला मंचन में रामलीला मैदान में नौवे दिवस दौरान बुधवार को लंका के राजा रावण और उनके छोटे भाई विभीषण के बीच बुधवार को राजसभा में गंभीर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार जब विभीषण ने रावण को मर्यादा और धर्म का पाठ पढ़ाते हुए सीता माता को श्रीराम को लौटाने की सलाह दी, तो रावण आगबबूला हो उठा।