नगड़ी थाना क्षेत्र के लाल गुटवा ब्रिज के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी लेट हो चुकी और स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।